Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखंड: विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने हेतु बागेश्वर में हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता रथ का संचालन


उत्तराखंड । उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी  एनएस नबियाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड के निर्देशों के अनुसार जिले की दोनों  विधानसभाओं हेतु जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने नागरिकों से मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने तथा बीएलओ को आवश्यक सहयोग देने की अपील भी की।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 को सफल बनाने और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निर्वाचन साक्षरता क्लबों के माध्यम से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान प्रतिभागियों को 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संकलन की जानकारी दी जाएगी। यदि कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिलता है तो बीएलओ तीन बार संपर्क करने का प्रयास करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को बताया जाएगा कि वे ईसीआई नेट एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से गणना प्रपत्र डाउनलोड कर ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। साथ ही बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा के जरिए अपने बीएलओ से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं। 

इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी डीआर टम्टा, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी ललित मोहन जोशी, संख्याधिकारी नरेंद्र पालनी, प्रकाश पांडेय, अम्बर अहमद, माया आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |