लखनऊ। कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में सोमवार रात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच की गई तथा लोगों से सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली गई।
चेकिंग अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक अरुण कुमार ने किया। इस दौरान सिपाही परमेन कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
