Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: ट्रक व डीसीएम की टक्कर से चालक की मौत


जगदीशपुर/अमेठी। तेज रफ्तार आ रहें डीसीएम व ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई जिससे डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अयोध्या रायबरेली रोड मंगौली तिराहे हाइवे बाइ पास के पास घटना उस समय घटी जब तेज रफ्तार आ रहें डीसीएम व ट्रक की आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि डीसीएम चालक राहुल यादव उम्र लगभग 27 वर्ष खुशामत पुर थाना मोहम्मदाबाद गोहाना जनपद मऊ निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला भेजा । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |