Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: पिता ने पुत्री जन्म पर बांटीं मिठाई


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के आमपोखर मजरे गोरखा पुर निवासी शुभम शर्मा पुत्र विनोद के पत्नी ने  आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर में लक्ष्मी रूपी पुत्री को जन्म दिया । सुरक्षित प्रसव के बाद पत्नी और पुत्री को स्वस्थ देख पिता शुभम ने पूरे अस्पताल में मिठाई बांटी शुभम शर्मा का कहना है बेटा हो बेटी हो खुशियां समान होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटी के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना करा लेगे जिससे बेटी का भविष्य उज्जवल हो जाएगा।इस खुशी में शामिल मनीष ने बताया कि आज कि बेटियां देश का भविष्य है आज शुभम की खुशियां देखकर पूरा परिवार खुश हैं कुछ दिन में ही मां -बाप का सहारा हो जाती है बेटियां। अस्पताल के  प्रसव कक्ष से लेकर इमरजेंसी कक्ष तक सैकड़ों लोगों को मिठाई खिलाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |