Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अब हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज- सीएम योगी


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा में ₹516 करोड़ की लागत वाली 262 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि जब मैं गोंडा की बात करता हूं, याद करिए 2017 में देश का सबसे गंदे शहर के रूप में किसी शहर की चर्चा हुई थी तो गोंडा की चर्चा हुई थी और आज मैं कह सकता हूं गोंडा देश के जो स्वच्छ शहरों में से एक अपनी पहचान बना रहा है। आपसे ये कहूंगा अच्छा काम जो करे उसके साथ खड़ा होना सीखें। याद रखना उसी में वर्तमान और भावी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित है। उसी में विकास संभव है और विकास का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। विकास का विकल्प दूसरा नहीं हो सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जनपद गोंडा के लिए एक सपना था, जो आज साकार हो चुका है। अब यहां इंजीनियरिंग और एग्रीकल्चर कॉलेज भी हैं। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अन्य अस्पतालों का भी निर्माण किया जा रहा है।

सीएम योगी ने जनता से कहा कि गलत सरकारें चुनते हैं तो गलत कार्य होते हैं। परिणाम भी गलत आता है। अच्छी सरकार चुनते हैं। अच्छे परिणाम आते हैं। अब गोंडा गंदा नहीं है। अस्वच्छ नहीं है। अब तो गोंडा स्वच्छ भी है और विकास की गति में एक नई रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है। एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। इस विश्वास के साथ आप सबको मैं इन योजनाओं की हृदय से बधाई देता हूं।

पहले एक गांव तक सारी योजनाएं पहुंचती थी। हमें मेडिकल कॉलेज बनाना था। हमने यह नहीं कहा कि सैफई में बनेगा। हमने कहा गोंडा में बनेगा। हमने कहा बहराइच में बनेगा, बलरामपुर में बनेगा ,अयोध्या में बनेगा, बस्ती में बनेगा। इन सभी जनपदों में हम लोगों ने मेडिकल कॉलेज बनाया। सरकारी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में भी बन गया। सब जगह मेडिकल कॉलेज है। अंबेडकर नगर में मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर में मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। कौन जिला है जहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण नहीं हो रहा है?।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |