Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः घर पर वाटर प्रूफिंग कार्य दौरान पड़ोसी परिवार ने लाठी डंडों से किया हमला,घर की महिला से की अश्लीलता,मुकदमा दर्ज


आलमबाग। कृष्णा नगर इलाके में सोमवार को एक पड़ोसी परिवार ने लेबर मजदूर समेत घर में मौजूद लोगों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया इस दौरान घर की बहु संग अश्लीलता भी की, पीड़ित महिला की नामजद शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला का आरोप है कि सोमवार सुबह वह लेबर मजदूर द्वारा दिवाल पर वाटर प्रूफिंग का कार्य करा रही थी तभी मानस नगर न्यू आशुतोष नगर में रहने वाले  चन्द्रशेखर उनकी पत्नी आशादेवी अपने बेटे सलिल सौपभ तथा पुत्री संध्या दीप ने अचानक गुम्मो तथा लाठी डंडो से हमला कर दिया और पीड़िता की पुत्रबधू को गंदी गंदी गालियाँ देते हुए अश्लील इशारे करने लगे । हमले से उनकी पुत्रवधू की मर्यादा पर आघात हुआ तथा अस्मिता भंग हुई और लेबरो को चोटे आई । पीड़िता की नामजद शिकायत पर कृष्णा नगर पुलिस ने सोमवार को आरोपित परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |