बीसलपुरः नेपाल में बीसलपुर के बच्चों ने जीता रजत पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान
June 08, 2026
बीसलपुर। ए.डी. डांस एकेडमी के प्रतिभाशाली बच्चों ने नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर बीसलपुर क्षेत्र, जनपद और देश का गौरव बढ़ाया है।प्रतियोगिता में विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों के बीच बीसलपुर की टीम ने अपनी कला, तालमेल और अभिव्यक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम में शामिल सान्या, संध्या, शिवांशी और शुभि ने नृत्य की बारीकियों को मंच पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर निर्णायकों का दिल जीत लिया।प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर निर्णायक मंडल ने टीम को रजत पदक से सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।एकेडमी के प्रशिक्षक सुधीर ने बताया कि यह सफलता बच्चों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए बच्चों ने लंबे समय तक कठिन मेहनत की थी। वहीं, अनुराग गंगवार का भी बच्चों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
