Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

एक्ट्रेस मधु का बड़ा खुलासा! कभी उड़ाया था रणवीर सिंह का मजाक, अब बनीं उनकी सबसे बड़ी फैन


रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शुमार हैं. अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस ने उनके स्टारडम को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है. इसी बीच रणवीर सिंह की पर्सनैलिटी और स्टारडम को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु ने एक दिलचस्प खुलासा किया है. दलअसल, हाल ही में मधु ने बताया किया कि एक समय था, जब वो रणवीर सिंह को ट्रोल किया करती थी, लेकिन अब वो उनकी फैन बन चुकी है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

फिल्म 'रोजा' और 'फूल और कांटे' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मधु ने बताया कि जब रणवीर ने इंडस्ट्री में एंट्री की थी, तब वो उनसे ज्यादा इंप्रेस नहीं थीं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में मधु ने कहा, 'शुरुआत में मुझे रणवीर को लेकर बनी हाइप समझ नहीं आई थी. मुझे रणवीर बस एक ठीक-ठाक एक्टर लगते थे, लेकिन बाद में उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. उनका काम देखने के बाद मेरी की सोच बदल गई.'

मधु ने कहा, 'मैंने उनके कपड़ों के चुनाव की आलोचना की है. कभी वो पीली पैंट पहनते थे, तो कभी स्कर्ट. उन्होंने इंडस्ट्री की सोच को बदला. लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, मीम्स बनाए, उन पर हंसे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा. वो वही करते रहे जो उन्हें सही लगा. उन्होंने कभी किसी की राय की परवाह नहीं की. जब लोग हम पर हंसते हैं तो हम खुद को बदल लेते हैं. हम सबके जैसा बनने की कोशिश करते हैं. रणवीर कभी सबके जैसे नहीं बने. आज उन्हें स्टाइल आइकन और बेहतरीन एक्टर्स में से एक माना जाता है. आज जो लोग कभी उन पर हंसते थे, वो ही उनके सबसे बड़े फैन हैं, जिनमें मैं भी शामिल हूं.'

मधु ने रणवीर सिंह के साथ हुई एक बहुत ही निजी बातचीत को भी याद किया. एक्ट्रेस ने बताया कि एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान एक्टर ने स्टेज पर उनके लिए गाना गाया था, जिससे वो उनकी सबसे बड़ी फैन बन गईं. उन्होंने कहा, 'जब कोई स्टारडम का स्वाद चख लेता है, तो वो एहसास कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता, भले ही समय के साथ दुनिया की नजर में उसकी अहमियत कम हो जाए. उस यादगार शाम में, जब रणवीर सिंह ने मुझे खास महसूस कराने के लिए कुछ खास किया, तब मेरी नजरों में वो और भी बड़े सुपरस्टार बन गए. मैं भविष्य में उनके साथ काम करने की बेहद इच्छुक हूं, वो वाकई शानदार हैं.'

बता दें कि मधु को आखिरी बार 2025 के माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में देखा गया था. अब एक्ट्रेस जल्द ही मनोज बाजपेयी की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में नजर आएंगी. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो उन्होंने अचानक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ दी है, जिसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर पर बैन लगा दिया. हालांकि, रणवीर सिंह के लीगल नोटिस भेजने के बाद FWICE ने ये बैन हटा दिया है. फिलहाल रणवीर के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है. उनके पास 'प्रलय', 'चंद्रगुप्त' और 'अश्वत्थामा' जैसी फिल्में हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |