Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंहपुरः 8 से 10 जून तक सजेंगी महफिलें ! हजरत बाबा जिन्नात शाह औलिया के उर्स-ए-मुकद्दस का ऐलान


सिंहपुर/अमेठी।  विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर पांवरा में स्थित हजरत बाबा जिन्नात शाह औलिया रहमतुल्लाह अलैह के उर्स-ए-मुकद्दस का आयोजन आगामी 8, 9 एवं 10 जून 2026 को बड़े ही अकीदत और शानो-शौकत के साथ किया जाएगा। उर्स को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है आयोजन समिति के अनुसार 8 जून को मजार शरीफ पर गुस्ल एवं चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं 9 जून को ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले शायर और कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।उर्स के अंतिम दिन 10 जून को जश्न-ए-कव्वाली का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध कव्वाल नेहा सुल्तानी (बनारस) और नईम साबरी (बदायूं) अपनी सूफियाना प्रस्तुतियों से महफिल को रौनक प्रदान करेंगे।उर्स के आयोजक मोहम्मद आलम (सरपरस्त) एवं मोहम्मद सिद्दीक (उपसरपरस्त) ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन में फक्करी बाबा, जाकिर बाबा, शाह आलम और अकबर बाबा का विशेष सहयोग रहेगा। उर्स मेला सेमरौता से शिव रतनगंज रोड पर होना मुकम्मल हुआ हैआयोजकों ने बताया कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में उर्स के मेले में लोगों की अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। उर्स-ए-मुकद्दस को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |