Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

देर रात सो रहे लोगों पर टूटा कहर, घर पर गिरा पीपल का पेड़, 5 लोगों की हुई मौत


सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसे देखकर पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। दरअसल, रेवासी पंचायत के धनुषी टोला में सोमवार की देर रात एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर फूसनुमा घर पर गिर पड़ा। इस वजह से 5 लोगों लोगों की मौत हो गई है। जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर सहनी का परिवार रात में भोजन करने के बाद घर में सो रहा था। इसी दौरान वर्षों पुराना पीपल का विशालकाय वृक्ष जड़ से उखड़कर फूस के घर पर गिर गया, जिससे परिवार के सदस्य उसके नीचे दब गए।

इस हृदयविदारक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी, तीन वर्षीय पुत्री शिवानी, पांच वर्षीय पुत्र राजकुमार और एक माह का पुत्र लाइगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में सिकंदर सहनी समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल दोनों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और ट्रैक्टर की मदद से घर पर गिरे विशाल पेड़ को हटाया। काफी मशक्कत के बाद मलबे और पेड़ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही रीगा थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |