Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नींद की कमी बना सकती है कई बीमारियों की वजह, कम उम्र में दिखने लगता है बुढ़ापा


वॉशिंगटन की नेचर मैगज़ीन के मुताबिक दुनिया में आर्टिफिशियल लाइट्स में 16% की बढ़ोत्तरी हुई है जिससे रात की नींद और चैन दोनों पर असर पड़ा हैरिसर्चर्स के मुताबिक आर्टिफिशियल रोशनी नींद के लिए ज़रूरी मेलाटोनिन हार्मोन के प्रोसेस को धीमा कर देती है जिससे स्लीप साइकल बिगड़ जाता है। यानि लोग बिस्तर पर करवटें तो बदलते हैं लेकिन नींद का अता पता नहीं होता। अपने देश में पहले ही 90% से ज़्यादा लोग स्लीप सिंड्रोम से परेशान है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी की रिसर्च के मुताबिक कम या ज़्यादा सोने वालों की बायोलॉजिकल उम्र तेज़ी से बढ़ती है। ज़्यादा सोने वाले तो चलो एक बार नींद कंट्रोल भी कर लें लेकिन वो क्या करें जिन्हें बिस्तर पर जाने के बाद भी घंटो नींद नहीं आती। आपके सवालों का जवाब देने के लिए स्वामी रामदेव एक से बढ़कर एक रामबाण उपाय बताएंगे

नींद ना आने की वजह से सुबह फ्रेश महसूस नहीं करते। दिनभर सुस्त और चिड़चिड़े रहते है। साथ ही नींद की कमी डायबिटीज़, हाई बीपी, मोटापा और इर्रेगुलर हार्टबीट, थायराइड जैसी बीमारियां घेर लेती हैं। वक्त से पहले बूढ़ा होने का खतरा मंडरा रहा है। उन पर अस्थमा, सीओपडी जैसी सांस की बीमारी का खतरा भी बढ़ता है।

अच्छी नींद के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है क्योंकि इम्यून सिस्टम और नींद का चक्र आपस में गहराई से जुड़े होते हैं। जब इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो शरीर संक्रमण और सूजन से मुक्त रहता है, जिससे रात में गहरी और बिना रुकावट वाली नींद आती है। इसलिए, मजबूत इम्यूनिटी के लिए रोजाना आधा घंटा धूप में बैठें, विटामिन-सी वाले फल और हरी सब्जियां खाएं। रात में हल्दी दूध लें और आधा घंटा योग करें।

अच्छी नींद के लिए हाइपरटेंशन यानी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए नमक का सेवन कम करें, नियमित व्यायाम करें, कैफीन से बचें और तनाव कम करने के लिए ध्यान करें।खूब पानी पिएं, खाना समय से खाएं साथ ही अपने सोने का एक निश्चित समय बनाएं और सोने से पहले मोबाइल फोन से दूर रहे

अच्छी नींद के लिए ताजा खाना ही खाएं। तले-भुने खाने से परहेज करें। दिन में रोजाना 5-6 लीटर पानी पीएं। रोजाना वर्क आउट करें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |