जगदीशपुर: विधुत व्यवस्था ध्वस्त, जनता त्रस्त, जिम्मेदार मौन
May 22, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। भंयकर गर्मी व तपन में विधुत व्यवस्था ध्वस्त होकर जनता को लाईट रुला रहीं हैं।रात दिन त्रस्त जनता की नींद हराम होकर जीना दुश्वार हों गया है । इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर होकर कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।विकास खण्ड के अंतर्गत देवकली,कटेहटी, रानी गंज,नौड़ाड सरेसर,सिरयारी पूरे शोहरत सिंह, परवेज पुर,मंगौली, जगदीशपुर, उरुवा, खैरात पुर मड़वा, कचनांव, पिछूती, गोमाडीह नसीराबाद आदि गांवों में चरमाराई विधुत व्यवस्था लुप्प दूप्प का खेल जारी रहता है। जिसके चलते रात दिन जनता भंयकर गर्मी सहने को मजबूर हैं तों वहीं धान की नर्सरी डालने के ऐन मौके पर विधुत कटौती के चलते किसानों की खेती प्रभावित होती जा रही है। बावजूद इसके विधुत विभाग के अधिकारी बेखबर है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग किया है। कि विधुत कटौती रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाय। इस संबंध में एस डी ओं ने बताया कि विधुत लाइन फाल्ट हों जाने के चलते विधुत कटौती की समास्या चल रही है फिलहाल जल्द ही कटौती समाप्त होकर विधुत आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से मुहैया कराई जाएगी।

.jpg)