Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अघोषित बिजली कटौती पर सपा का प्रदर्शन! सपा प्रवक्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा बोले- रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिली तो होगा आंदोलन



अमेठी। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया। शुक्रवार को सपा प्रवक्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा के नेतृत्व में नागरिकों ने उप जिलाधिकारी अमेठी को ज्ञापन सौंपकर नियमित बिजली आपूर्ति की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।


ज्ञापन के माध्यम से लोगों ने बताया कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है, लेकिन कई इलाकों में लोगों को केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात के समय बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच मरीजों, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।धान की रोपाई के समय किसानों को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जबकि दूसरी ओर उपभोक्ताओं से पूरा बिजली बिल वसूला जा रहा है।इस दौरान सपा प्रवक्ता एडवोकेट राजेश मिश्रा ने कहा, “अमेठी की जनता बिजली संकट से परेशान है। शासन के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। किसान, व्यापारी और आम नागरिक सभी प्रभावित हैं। हमारी मांग है कि रोस्टर के अनुसार नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और अघोषित कटौती तत्काल बंद हो। यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।” ज्ञापन सौंपने के दौरान विकास शुक्ला, आशीष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, राजकुमार मौर्य, सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |