Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया विभिन्न परियोजनाओं नवनिर्मित मार्गों का लोकार्पण, बोले-जारी रहेगा निरंतर विकास कार्य


गौरीगंज/अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं को सशक्त करने एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं नवनिर्मित मार्गों का लोकार्पण किया।

विधायक श्री राकेश प्रताप सिंह ने लोकार्पण करने के उपरांत कहा गौरीगंज विधानसभा में विगत चौमुखी विकास के कार्य निरंतर संपन्न हो रहे हैं, माननीय मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज प्रदेश और गौरीगंज सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है।

विधायक ने कहा कि यह केवल सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रगति, सुगम यातायात, बेहतर संपर्क एवं जनसुविधाओं को नई दिशा देने का संकल्प है। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में गौरीगंज निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास, ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं आमजन की सुविधा हेतु ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

लोकार्पित परियोजनाओं में 

  • राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत 17/10/2025 को स्वीकृत गौरीगंज में निर्मित सड़क - मथुरा सोनार का पुरवा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण कार्य की लंबाई 1. 10 मीटर एवं निर्माण लागत 74.62 लाख रुपये रही।
  • राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत 17/10/2025 को स्वीकृत गौरीगंज में नवनिर्मित सड़क, बस्तीदेई भवानी के आगे वेंटेड सड़क से बिहारीगंज मार्ग तक संपर्क मार्ग के निर्मित सड़क की लंबाई 0.80 किलोमीटर तथा निर्माण लागत 55.02 लाख रुपये रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधान भटगवां राज किशोर सिंह, ब्रजेश मिश्रा, पूर्व प्रधान बस्तीदेई राजाराम पासी, पूर्व प्रधान बस्तीदेई  पवन उपाध्याय, प्रधान मझवारा हरिहर उपाध्याय, अर्जुन विश्वकर्मा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भटगवां राजाराम, सुशील अग्रहरि, AE पीडब्ल्यूडी प्रीतम सिंह और JE पीडब्ल्यूडी अमित पाठक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |