Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुगम व सुरक्षित यात्रा पर जोर


बड़कोट/उत्तरकाशी।  दो दिवसीय यमुना वैली दौरे पर रहे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग,सुविधाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यमुना नदी में चल रहे चैनलाइजेशन कार्यों एवं मलबा हटाने की प्रगति का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यों में तेजी लाने,अवशेष मलबा शीघ्र हटाने तथा नदी के तल को और अधिक गहरा करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित आपदाओं से सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, अधिशासी अभियंता मनोज रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |