Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाई प्रोटीन बनाना ब्रेड और उसके साथ आइसक्रीम, घर में बनाकर खाएं


जो लोग वजन घटा रहे हैं, जिम जाते हैं या फिर हेल्दी खाना खाने के शौकीन हैं, वो मिठास के लिए बनाना ब्रेड और आइसक्रीम खा सकते हैं। बनाना ब्रेड केले से बनती है और इसके साथ हाई प्रोटीन आइसक्रीम भी आप बना सकते हैं। इसमें सारी हेल्दी चीजों का इस्तेमाल होता है और शुगर की जगह कोई दूसरे नेचुरल और प्लांट बेस्ड मिठास का इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी कभी आपका मीठा खाने का मन करे तो गर्मी में इससे अच्छा कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए हाई प्रोटीन बनाना ब्रेड विद आइसक्रीम की रेसिपी।
हाई प्रोटीन बनाना ब्रेड और आइसक्रीम की रेसिपी
बनाना ब्रेड के लिए सामग्री

2 पके केले, दो तिहाई कप बादाम का आटा, एक चौथाई कप ओट्स का आटा, 1 अंडा, 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 2–3 बड़े चम्मच शुगर सप्लीमेंट, 1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस, 1/2 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1–2 बड़े चम्मच दूध, चॉक चिप्स
बनाना ब्रेड बनाने की रेसिपी

सबसे पहले ओवन को 350°F पर हीट कर लें। अब ब्रेड के लिए केला को अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें सारी चीजों को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। हल्के हाथों इसमें चॉक चिप्स डालकर मिलाएं और आधा घंटे के लिए बेक करें। 30–35 मिनट के बाद टूथपिक से चेक कर लें। ठंडा होने पर काट लें।
प्रोटीन चॉकलेट आइसक्रीम

आपको इसके लिए 1 स्कूप चॉकलेट व्हे प्रोटीन लेना है। साथ ही 100g दही, 100–150ml दूध, 1 बड़ा चम्मच कोको पाउडर, मिठास के लिए कोई भी ऑप्शन, बर्फ के टुकड़े। अब सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके गाढ़ा मिश्रण बना लें। आइसक्रीम जैसा टेक्सचर पाने के लिए 30–60 मिनट तक फ्रीज़ करें।

केले की तैयार की गई ब्रेड की स्लाइस लें और उसके ऊपर 1-2 चम्मच ठंडी-ठंडी आइसक्रीम डालकर खाएं। आपको मजा आ जाएगा। घर आए मेहमानों को भी ये बनाना ब्रेड विद आइसक्रीम सर्व कर सकते हैं। बच्चों को भी ये कॉम्बिनेशन खूब पसंद आएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |