Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायतो के साथ विधायक ने की बैठक


मुसाफिरखाना/अमेठी। ब्लॉक मुसाफिरखाना के सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान लोगों का एक मीटिंग राकेश प्रताप सिंह विधायक सदर गौरीगंज ने लिया जिसमें उन्होंने ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत के सदस्योंसे उनके ग्राम क्षेत्र में जो भी समस्याएं थी जानकारी ली जिसमें जल मिशन शक्ति एवं बिजली विभाग की ज्यादा शिकायतें मिली जिस पर तत्काल उन्होंने  बिजली विभाग के कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई तथा जल जीवन शक्ति के अधिकारी को भी फटकार लगाते हुए कहा कि आप ग्राम सभा के हर ग्राम प्रधान से संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं का निस्तारण करें जिससे जनता को शुद्ध पेयजल मिल सके तथा इस अवसर पर शैलेंद्र प्रताप सिंह एमएलसी ने भी अपने भाषण में बिजली विभाग के कर्मचारी यो जल जीवन शक्ति के बारे में कर्मचारियों को  चेतावनी दी तत्काल निस्तारण करावे जनप्रतिनिधियों की की यह मांग थी कि इस भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है जिससे जनता बहुत परेशान है बिजली विभाग के हमारे अभियंता दूरभाष नहीं उठाते हैं जिससे समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह खंड विकास अधिकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान गढ़ मौजूद रहे बाद मीटिंग विधायक राकेश प्रताप सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह ने बीडीसी सदस्यों एवं प्रधानों को माला पहनकर उपहार से सम्मानित किया तथा  जनता के बीच रहने के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |