Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह का अल्टीमेटम! विद्युत व्यवस्था मे नही हुआ सुधार तो होगा आंदोलन


तिलोई/अमेठी। जिले में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं कांग्रेस नेत्री सुनीता सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने तिलोई के अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।सुनीता सिंह ने बताया कि तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे कठिन समय में तिलोई क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से छोटे बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं मरीजों की स्थिति दयनीय हो गई है। इसके अतिरिक्त, पेयजल संकट गहरा रहा है, विद्युत उपकरण खराब हो रहे हैं तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। रात के समय घंटों बिजली कटौती होने से आम नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।उन्होंने मांग की है कि तिलोई क्षेत्र में निर्बाध एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए,अघोषित कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा खराब विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों की शीघ्र मरम्मत कराकर जनता को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |