Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: भीषण गर्मी! पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की मांग


संग्रामपुर/अमेठी। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर को पत्र सौंपकर क्षेत्र के अमृत सरोवरों एवं अन्य तालाबों में तत्काल जल भराव कराने की मांग की है।बृजेश सिंह (बंटी) ने कहा गया है कि भीषण गर्मी से आम जनमानस के साथ-साथ पशु-पक्षी भी परेशान हैं। संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश अमृत सरोवर और तालाब लगभग सूख चुके हैं, जिससे पशु-पक्षियों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है। बृजेश मिश्रा ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि अमृत सरोवर सहित सभी तालाबों में जल्द से जल्द पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने इसे केवल जल भराव नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए जीवनदान बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मानवीय और नेक कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |