Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: भिलवाड़ा राजस्थान से आये साधु महात्मा ने मां कालिका की पूजा-अर्चना


संग्रामपुर /अमेठी। राजस्थान के ओमदेव अखाड़ा भिलवाड़ा से आये विश्व हिन्दू परिषद के महात्मा रूद्रेश्वर जी महराज ने बताया कि अपने देश स्तरीय दौरे के दौरान अमेठी जिले के सुविख्यात शक्ति पीठ मां कालिका की पूजा-अर्चना करने आये है उनकी सुरक्षा में थाना संग्रामपुर पुलिस बल तैनात किया गया। दर्शनोपरांत उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि सनातन धर्म को जगाने व प्रचार प्रसार के लिए भारत भ्रमण में अपने भिलवाड़ा राजस्थान से निकल अमेठी जिले के कालिकन धाम पहुंच कर पूजा अर्चना किया उन्होंने बताया की सनातन धर्म का प्रथम कर्तव्य है अपने माता-पिता की सेवा करना परिवार में सब से मिलकर रहना चाहिए।इस अवसर पर कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्री महाराज, रूद्रेश्वर जी महराज व अन्य सनातनियों ने मां कालिका की पूजा-अर्चना की सुरक्षा व्यवस्था में उपनिरीक्षक थाना संग्रामपुर सुरेश चंद्र यादव व उनकी पुलिस टीम मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |