Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जस्टिस मीनाक्षी राय होंगी पटना हाई कोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी


पटना हाई कोर्ट को नई मुख्य न्यायाधीश मिल गई हैं। जस्टिस मीनाक्षी एम. राय पटना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश होंगी। केंद्र सरकार ने नियुक्ति को मंजूरी दी है। मीनाक्षी एम. राय सिक्किम हाई कोर्ट में जज के पद पर हैं। वह दिल्ली हाई कोर्ट और देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुकी हैं।

बता दें कि 22 मई 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया गया। यह नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका के लिए एक बड़ा कदम है, क्योंकि इसके जरिए पूर्वोत्तर भारत के सबसे अनुभवी जजों में से एक को देश के सबसे पुराने और बड़े हाई कोर्ट की कमान सौंपी जा रही है।

पटना हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू आगामी 4 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह इसी साल जनवरी में पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने थे और 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह अब जस्टिस मीनाक्षी एम. राय पदभार संभालेंगी।

12 जुलाई 1964 को जन्मीं जस्टिस मीनाक्षी मदन राय ने अपनी स्कूली शिक्षा सिक्किम में पूरी की। इसके बाद प्रतिष्ठित लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक किया और बाद में 1989 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी (LL.B.) की डिग्री हासिल की। 1990 में दिल्ली बार एसोसिएशन में पंजीकृत होने के बाद, उन्होंने कुछ समय के लिए वकालत की और फिर 11 दिसंबर, 1990 को सिक्किम न्यायिक सेवा में शामिल हो गईं। ऐसा करके वे सिक्किम राज्य के इतिहास में पहली महिला न्यायिक अधिकारी बनीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |