Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ़ः पुरूषोत्तम माह में बाबा घुइसरनाथ धाम रातों दिन रहेगा जगमग, रंग लाया प्रमोद व मोना का प्रयास! सांसद के प्रयास से लालगंज दीवानी अदालत में भी आपूर्ति व्यवस्था हुई चाक चैबन्द


लालगंज/प्रतापगढ़। भीषण गर्मी में पुरूषोत्तम माह को लेकर बाबा घुइसरनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बिजली कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के संयुक्त प्रयास से यूपी एसएलडीसी लिमिटेड की ओर से जारी शासनादेश में पुरूषोत्तम माह के लिए शिवनगरी बाबा घुइसरनाथ धाम को चैबीस घण्टे विद्युत आपूर्ति किये जाने का फरमान जारी हुआ है। इससे बाबा घुइसरनाथ धाम में पुरूषोत्तम माह का मेला जगमग हो उठा है। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना का एक और प्रयास लालगंज दीवानी अदालत के लिए प्रातः दस बजे से पांच बजे तक न्यायिक कार्य के संपादन हेतु निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी कारगर हुआ है। पुरूषोत्तम माह के पहले सोमवार को दर्शन करने पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी से वहां श्रद्धालुओं ने शाम को अंधेरे होने की समस्या के निदान कराए जाने का अनुरोध कर रखा था। इसके चलते सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक मोना ने संयुक्त रूप से पावर कारपोरेशन के प्रबन्ध निदेशक को बाबा धाम में अधिमास के मेले को लेकर चैबीस घंटे आपूर्ति के बाबत पत्र लिखा था। अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण ने बीस मई को इस बाबत शासनादेश निर्गत किया। मंगलवार को बाबा धाम में सुचारू विद्युत आपूर्ति के प्रबन्धों को लेकर श्रद्धालुओं तथा संत महात्माओं में प्रसन्नता देखी गयी। वहीं दीवानी अदालत में न्यायिक कार्य अवधि में विद्युत कटौती के चलते समस्याओं के बाबत अधिवक्ताओं ने भी सांसद प्रमोद तिवारी से मिलकर समाधान की मांग उठाई थी। इसके चलते पावर कारपोरेशन ने लालगंज स्थित एक सौ बत्तीस केवीए उपकेन्द्र से प्रातः दस बजे से पांच बजे तक दीवानी अदालत परिसर में अनवरत आपूर्ति तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने मंगलवार को यहां दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |