Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: राजस्व सम्बंधित समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण


संग्रामपुर/अमेठी। समस्याओं के निष्कर्ष के लिए जिले के विभिन्न थानों में समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित हुए थाना समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायत अधिक रही। राजस्व विभाग के कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण राजस्व मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।थाना संग्रामपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 09 शिकायत आई जो राजस्व से सम्बंधित थी लेकिन राजस्व टीम की अनुपस्थिति के कारण समाधान दिवस पर समस्या अंकित कर ली गई लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया।थाना समाधान दिवस पर  पीड़ित देवी प्रसाद मिश्रा निवासी मड़ौली ने शिकायत पत्र देकर बताया कि घर से निकलने का रास्ता नहीं है पड़ोसियों द्वारा रास्ते को झल -झाखड़ लगाकर बंद कर दिया गया है इसी प्रकार वैश्य मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा जमीनी मामले को लेकर शिकायत की गई। रामदेव वर्मा डेवणसा,आदि कई शिकायत कर्ता राजस्व टीम ने होने के कारण निराश होकर वापस चलें गये ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |