Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः एनएडीसीपी के तहत पशुओं को नहीं लगा टीका, किसान नाराज


संग्रामपुर/अमेठी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम ( एनएडीसीपी) और मुख्य मंत्री पशुधन निशुल्क योजना जैसी पहलों के माध्यम से पशुओं को मुफ्त टीके और टैगिंग की सुविधा दी जा रही है। लेकिन संग्रामपुर क्षेत्र के दर्जनों किसानों का दावा है 2025- 26 में उनके दुधारू व पालतू पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि मार्च-अप्रैल के महीने में टीकाकरण हो जाता था जिससे पशुओं को गला घोटू - खुर पका मुंह पका आदि जैसे वायरल बीमारियों से बचाया जा सकता था। लेकिन टीकाकरण ना होने के कारण आने वाले दिनों में हमारे दुधारू पशु पालतू पशु इस रोग का शिकार हो सकते हैं क्षेत्र के ग्राम सभा मिश्रौली बड़गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वह पशुपालक किसान रामकृष्ण यादव का कहना है कि बीते कई वर्षों से बरसात से पहले फरवरी मार्च अप्रैल महीने में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण अभियान चलाया जाता था घर के पास बंधें पशुओं का टीकाकरण किया जाता था जिससे हम किस लोग पूरी तरह चिंता मुक्त रहते थे। ग्राम पंचायत संग्रामपुर की नारायन पुर निवासी संतोष कनौजिया का कहना है कि हमारे पास दर्जनों गाय है। मैं पशुपालक किसान हूं और उनके दूध से परिवार का खर्च चलता है संतोष कनौजिया ने बताया कि विगत वर्ष फरवरी मार्च अप्रैल महीने में अभियान के तहत टीकाकरण किया जाता था। जिससे पशुओं में वायरल बीमारी पर अंकुश लगता था उन्होंने कहा कि बरसात आने वाली है लेकिन मन में डर बना है कि हमारे पशुओं को खुर पका मुंह पका जैसे खतरनाक बीमारी ना हो जाए। उन्होंने कहा कि राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर द्वारा इस सत्र कोई टीकाकरण नहीं किया। जय बहादुर सिंह गहरवार निवासी सोनारी कनू नहीं बताया कि निशुल्क टीकाकरण अभियान पूरी तरह बंद दिखाई दे रहा है जिसके कारण हमारे गायों में खतरनाक बीमारी हो सकती है। इसी प्रकार दर्जनों किसानों ने राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर की कार्यशैली पर सवाल उठाते रहते हैं कि केवल लापरवाही इस राजकीय पशु चिकित्सालय में चल रही है। यही कारण है कि अपने दुधारू पशुओं की रक्षा के लिए महंगी से महंगी अविश्वसनीय दवाई करनी पड़ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |