तिलोई:गर्मी का सितम! ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बांट रहे ठंडा पानी
May 22, 2026
तिलोई/अमेठी। अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक की ग्राम पंचायत भेलाईकला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अशरफ भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत पहुंचा रहे हैं। वह मोहनगंज से तिलोई मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को ठंडे माजा और पानी की बोतलें वितरित कर रहे हैं। मई महीने की चिलचिलाती धूप में मोहम्मद अशरफ स्वयं अपने हाथों से यह वितरण कार्य कर रहे हैं। इसका उद्देश्य सड़क मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करना है। राहगीरों और यात्रियों द्वारा प्रधान प्रतिनिधि के इस कार्य की सराहना की जा रही है।

