Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कैबिनेट ने दी मंजूरी! महाराष्ट्र के एक और रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम


महाराष्ट्र कैबिनेट ने सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंगलवार को सावंतवाड़ी स्टेशन का नाम बदलकर 'लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस' करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। यह नामकरण दिवंगत समाजवादी नेता के सम्मान में किया गया है, जिन्हें कोंकण रेलवे का "शिल्पकार" माना जाता है। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। अब कैबिनेट बैठक में मंजूर किए गए प्रस्ताव को अंतिम मंज़ूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस फैसले से कोंकण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही एक मांग पूरी हुई है। मधु दंडवते एक कद्दावर समाजवादी नेता थे। वह राजापुर लोकसभा सीट (2009 में परिसीमन के बाद अब रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट) से 5 बार सांसद रहे थे। उन्होंने मोरारजी देसाई सरकार में रेल मंत्री और वी.पी. सिंह सरकार में वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |