जगदीशपुर: इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार
May 22, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे। अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तमंचा कारतूस समेत इनामिया कों गिरफ्तार करके जेल भेजा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे जामों रोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिवा राम गंज मजरे सुखी बाजगढ़थाना जामों जनपद अमेठी का निवासी बाताया जिसके ऊपर दस हजार का ईनाम था। जिसे पकड़ने के लिए अर्शै से पुलिस परेशान थीं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पकड़े गए वांछित अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य मुकदमे पंजीकृत थे। जिसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

