Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः सड़क दुघर्टना मे घायल बुजुर्ग की हुई मौत


संग्रामपुर /अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इंटौरी निवासी कालूराम पाल पुत्र बदलू पाल उम्र लगभग 75 वर्ष का बीते रात लगभग 8 बजे विशेश्वरगंज कालिकन मार्ग भैरोपुर के बाग में में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां उपचार के बाद कालूराम पाल अपने पैरों पर खड़े होकर घर गए थे सुबह जानकारी मिली कि आज तड़के लगभग तीन से कर के बीच उनकी मृत्यु हो गई परिजनों की इच्छा पर प्रशासन ने मृतक कालूराम का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के अनुसार कालिकन धाम में मां कालिका की सायं आरती के बाद पैदल घर इंटौरी जा रहे थे कि रास्ते में भैरोपुर बाग के पास किसी अज्ञात वाहन के टक्कर से यह घायल हो गए जानकारी मिली कि कालूराम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बड़े लड़के विजय ने बताया कि दिमाग से परेशान घर में कालूराम रुकते नहीं थे इधर-उधर चले जाते थे आए दिन अस्पताल जाकर दवा लेते थे । उनके दिनचर्या से पूरा परिवार परेशान होने को बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |