Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर हुई संगोष्ठी


संग्रामपुर/अमेठी। अंतरराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस पर जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र पौधशाला भवसिंहपुर में वन दरोगा रणवीर सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम के तहत जैविक विविधता के नुकसान को रोकने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल सरकारी स्तर पर नहीं बल्कि जमीनी और सामुदायिक स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास भी वैश्विक स्तर पर बड़े बदलाव लाने के लिए संगोष्ठी की गई। संगोष्ठी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय वैश्विक  विविधता दिवस के मानने का उद्देश्य बताते हुए वन दरोगा रणवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों को समुदाय को प्रकृति संरक्षण से सीधे जोड़कर पृथ्वी की जीवन व्यवस्था को संरक्षित करना है इस कार्यक्रम को लेकर संगोष्ठी के माध्यम से अन्य लोगों ने अपने विचारों द्वारा बताया कि समाज के समय दृष्टिकोण को लागू करने में स्थानीय स्तर पर राष्ट्रीय सरकार के अलावा अन्य हितधारकों के योगदान को शामिल करके सक्षम बनाकर सशक्त बनाकर लोगों को जोड़ना है। इस कार्यक्रम में वन विभाग के अलावा क्षेत्र के दर्जनों लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |