संग्रामपुर: तीन नफर वारण्टी गिरफ्तार
May 22, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के गड़ेरी निवासी ओम प्रकाश तिवारी पुत्र जगन्नाथ तिवारी - रणविजय सिंह पुत्र हंसराज सिंह निवासी रामगढ़ व श्रावण कुमार पुत्र राम सुफल यादव निवासी सोनारीकला समस्त थाना संग्रामपुर को विभिन्न मामलों में नफर वारण्टी के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।थाना प्रभारी संग्रामपुर संजय सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी के निर्देशन में जिले में चल रहा वांछित व वारण्टी धड़पकड़ अभियान के तहत क्षेत्र के तीन लोगों को जो तीनों अलग-अलग गांव के विभिन्न धाराओं में नफर वारण्टी थे जिन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

