Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गंगा दशहरा कितनी तारीख को है 25 या 26 मई? नोट कर लें इस पावन पर्व की सही तारीख


गंगा दशहरा मां गंगा को समर्पित पावन पर्व है जो ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थी। कहते हैं धरती पर आने से पहले मां गंगा भगवान ब्रह्मा के कमंडल में निवास करती थीं, फिर भागीरथ की प्रार्थना पर मां गंगा ने धरती पर आने का निर्णय लिया। जिस दिन मां गंगा धरती पर आईं थी उस दिन गंगा दशहरा पर्व मनाया जाने लगा।

लेकिन इस साल गंगा दशहरा की तारीख को लेकर काफी कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। कोई 25 तो कोई 26 मई को गंगा दशहरा की सही डेट बता रहा है। अगर आप भी इस दुविधा में हैं, तो हमारे इस लेख में आपको इसकी सही तारीख और मुहूर्त के बारे में पता चल जाएगा।
गंगा दशहरा कब है 2026?

दशमी तिथि 25 मई की सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 26 मई की सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार गंगा दशहरा 25 जून को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा मुहूर्त 2026 
हस्त नक्षत्र प्रारम्भ - मई 26, 2026 को 04:08 AM बजे
हस्त नक्षत्र समाप्त - मई 27, 2026 को 05:56 AM बजे
व्यतीपात योग प्रारम्भ - मई 27, 2026 को 03:11 AM बजे
व्यतीपात योग समाप्त - मई 28, 2026 को 03:25 AM बजे
गंगा स्नान शुभ मुहूर्त 2026ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 AM से 04:45 AM
प्रातः सन्ध्या - 04:24 AM से 05:26 AM
रवि योग - पूरे दिन
गंगा दशहरा पूजा विधि
गंगा दशहरा के दिन सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
अगर संभव हो तो इस दिन गंगा नदी में जाकर स्नान करना चाहिए कहते हैं इसे अपार पुण्य की प्राप्ति होती है।
स्नान के बाद मां गंगा को फूल, दीप और धूप अर्पित करें।
गंगा माता के मंत्रों का जाप करें।
भोजन और कपड़ों का दान करें।
कहते हैं इस दिन किया गया दान मां गंगा की विशेष कृपा दिलाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |