Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: अवैध असलहो की तस्करी करने वाला शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार, 03 पिस्टल मैगजीन बरामद


मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही,अवैध शस्त्र के विरूद्ध जारी अभियान में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं। 

उक्त निर्देश के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण एवं कनिष्क आर. जामकर सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कछवां, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को थाना कछवां, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत ग्राम भैंसा स्थित लोकपति त्रिपाठी विद्यायल के पास से 01 शातिर अभियुक्त मनकामेश्वर मिश्रा उर्फ प्रकाश मिश्रा पुत्र सुरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी ग्राम ढोकरी, थाना फुलपुर, जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 03 अवैध पिस्टल .32 बोर मय मैग्जीन, 01 मोबाइल फोन व नगद रूपया बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कछवां पर आयुध अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |