तिलोई: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत! शिवरतनगंज के माठा गांव में मां-बाप भी झुलसे, अस्पताल में भर्ती
April 29, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले के शिवरतनगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत माठा गांव में बुधवार की दोपहर भीषण आंधी पानी और मूसलाधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई।इस घटना में युवक के माता-पिता गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी गिरजा शंकर अपनी पत्नी सुनीता और पुत्र मोहित (18 वर्ष) के साथ बुधवार की दोपहर सिवान में रखा भूसा लाने के लिए रिक्शा से गया था।इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और तेज आंधी-बारिश शुरू हो गई।इस दौरान तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।ग्रामीणों के मुताबिक, मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पिता गिरिजा शंकर और माता अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।डॉ अनूप आर्या ने बताया कि घायल गिरिजा शंकर की हालत अब खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।हालांकि, अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है जिसके चलते उन्हें लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।मामले के संबंध में थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)