Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः सरकारी भूमि पर बड़ी कार्रवाई ! ग्राम उततरधौना मे 6.70 करोड़ की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त


लखनऊ। नगर निगम द्वारा शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन एवं अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर ग्राम-उत्तरधौना, तहसील सदर में नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार ग्राम उत्तरधौना की गाटा संख्या-01, क्षेत्रफल 9.912 हेक्टेयर भूमि चारागाह के रूप में दर्ज है, जो नगर निगम की शासकीय संपत्ति है। इस भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से बाउंड्री वॉल खड़ी कर प्लाटिंग और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जिससे सरकारी भूमि को नुकसान पहुंचाया जा रहा था।मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार ने किया। उनके साथ राजस्व निरीक्षक प्रदीप गिरि और नगर निगम लेखपाल आलोक कुमार यादव भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान नगर निगम प्रवर्तन दल (ईटीएफ) की टीम भी मौके पर तैनात रही, जिससे कार्रवाई को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सका। 

इस अभियान के तहत लगभग 0.640 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस जमीन की वर्तमान बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है, जो नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |