Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, एनसीआर में चल रहीं तेज हवाएं


दिल्ली, नोएडा समेत एनसीआर के इलाकों में बुधवार शाम को मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर में भी तेज हवाएं चल रही हैं। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो रही है।

इससे पहले बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा। दिनभर आकाश में बादल छाए रहे। मार्च की शुरुआत में असामान्य रूप से ज़्यादा गर्मी के बाद बारिश के इस नए दौर से दिल्ली के लोगों को बहुत ज़रूरी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार शाम से शुक्रवार तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में हल्की बारिश, बादल छाए रहने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और बीच-बीच में हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर बुधवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना है।

दिल्ली में खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों को अन्य शहरों की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे पर प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का आवागमन हुआ है। आईएमडी ने परामर्श जारी करके लोगों से घरों के अंदर रहने और कमजोर या असुरक्षित ढांचों से दूर रहने का आग्रह किया। उसने लोगों को खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली तारों से दूर रहने की चेतावनी दी।

दिल्ली में बुधवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दोपहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में पूरी तरह से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी होने तथा तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 7 डिग्री अधिक 18. 1 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |