Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बिहार के मधुबनी में पोल से बांधकर महिला को पीटा, दो पुरुष सहित 10 महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज


बिहार के मधुबनी से महिला के साथ मार-पीट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, दबंगों ने एक महिला को ना केवल घसीटा बल्कि बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई की। मामला मधवापुर थाना के बिहारी गांव का है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके में काफी दहशत का माहौल है। बता दें इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता को गांव के ही कुछ लोगों ने लोन का रुपये नहीं देने का आरोप लगाकर मारा पीटा। महिला को पोल से बांधकर पीटा गया। इस मामले में पंचायत भी हुई थी। मामले की सूचना मिलती ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया गया।

SP योगेन्द्र कुमार ने कहा ग्रुप लोन के मामले में गांव के ही 10 लोगों ने एक महिला को बिजली के पोल से बांधकर पीटा और घसीटा गया है। मामले में मधवापुर थाना में दो पुरुष सहित 10 महिलाओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

वहीं, दिल्ली के किराड़ी इलाके में सिगरेट के पैकेट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की खबर सामने आई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विवाद में एक 'रिटेल चेन स्टोर' के कर्मचारियों ने 22 वर्षीय कंपनी प्रतिनिधि से कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों भरत तिवारी, कुलदीप उर्फ ​​आदित्य, सूरज और रहमान को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी 'रिटेल चेन स्टोर' के कर्मचारी हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना 17 और 18 मार्च की दरमियानी रात को अमन विहार स्थित एक दुकान में घटी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |