बाराबंकी: अंतर्राष्ट्रीय अवधी महोत्सव को सफल बनाने के लिए बिरजू संस्थान की बैठक! अधिक से अधिक सहभागिता की अपील
December 09, 2025
बाराबंकी। अवधी आराधक डॉ. राम बहादुर मिश्र की अवधी साधना को समर्पित अवधदृअवधी का विविध सन्दर्भ अभिनंदन ग्रन्थ के लोकार्पण समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय अवधी महोत्सव को सफल बनाने के लिए बिरजू संस्थान के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आम जन और साहित्य प्रेमियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुँचने की अपील की है।यह समारोह 11 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे लखनऊ के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा, जिसका संयोजन साहित्य सभा उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्माइल मैन कवि सर्वेश अस्थाना कर रहे हैं। संगठन ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साहित्य प्रेमियों से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।विकास भवन के निकट शांति विहार स्थित व्यंगकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू’ के आवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने कहा कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रदेश की कई संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है और बिरजू संस्थान भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी से कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुँचने का अनुरोध किया।बैठक में रमेश चैधरी, विनोद कुमार, जियालाल, सहदेव प्रसाद, राम प्रगट कनौजिया, व्यंगकार अनिल श्रीवास्तव ‘लल्लू’, गीतकार साहब नारायण शर्मा, सियाराम रावत, दीपक दिवाकर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)