Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः सोनिया गांधी का जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया! शहर कांग्रेस कार्यालय में केक काटकर जताया सम्मान


पीलीभीत। शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति में त्याग, संघर्ष और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके नेतृत्व में पार्टी ने राष्ट्रीय मुद्दों पर दृढ़ता और दूरदृष्टि के साथ अपनी भूमिका निभाई। जिला महासचिव नरेश शुक्ला ने कहा कि सोनिया गांधी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती है।

ब्लॉक अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह मौर्य ने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन देश की जनता के प्रति समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।

कार्यक्रम में नफीसा बी, मुन्नी बेगम, शमशाद हुसैन, कामरान, जिशान हुसैन, परवेज हुसैन, रिजवान मियां, मुशीर अहमद, कमल कुमार गौड़, लेखराज राठौर, इरफान, हरिशंकर, पुष्पेंद्र शुक्ला, बृज किशोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्र (एडवोकेट) ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |