'बिग बॉस' के घर में चल रहा था 'टोना-टोटका', इस कंटेस्टेंट ने किया बड़ा खुलासा
December 02, 2025
बिग बॉस 19 के फइनाले में महज 5 दिन बचे हुए हैं. शो को उसके टॉप 6 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. इसी बीच जो कंटेस्टेंट्स एविक्ट होकर घर से बाहर आ चुके हैं, वो बड़े-बड़े खुलासे करते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब एक कंटेस्टेंट ने ऐसा खुलासा किया है, जिसके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकता है.
जी हां, शो से कुछ दिनों पहले एविक्ट हुए कंटेस्टेंट बसीर अली ने खुलासा किया कि तान्या मित्तल उन पर जादू-टोना किया करती थीं. उन्होंने ये बातें एक पॉडकास्ट के दौरान बताईं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.दरअसल, हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में बसीर अली पहुंचे थे.
दोनों आपस में बात कर रहे थे, तभी पारस ने उनसे पूछा कि आपके टीम से मुझे पता चला है कि बिग बॉस के घर में आपके ऊपर कोई टोटका हुआ था. बसीर ने पहले तो हंसकर इस बात को टालने की कोशिश की.लेकिन, कुछ ही देर में उन्होंने सीधे तौर पर तान्या मित्तल का नाम लिया.
इस बात को सुनकर पारस चौंक गए. बसीर ने इस दौरान कहा, 'मेरी फोटो पर हाथ फेरा और फूंका'.बसीर ने इस बारे में बात करते हुएकहा कि ये घटना डायनो पार्क टास्क के दौरान हुई थी. उस दौरान गार्डन एरिया में सभी कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी हुई थी. जैसे ही बसीर अपनी फोटो के पास पहुंचे,उन्होंने देखा कि तान्या उनकी तस्वीर को बहुत गौर से देख रही थीं
