Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः 11000 निशानों के साथ निकाली गई खाटू श्याम शोभा यात्रा ! जगह-जगह किया फूलों के साथ स्वागत


छिबरामऊ/कन्नौज। खाटू श्याम सेवा समिति के नेतृत्व मे 11000 निशान के साथ खाटू श्याम यात्रा निकाली गई यह यात्रा सुबह 11बजे प्राचीन सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर से शुरू हुई। जिसका पूर्व राज्यमंत्री वह विधायक अर्चना पाण्डेय ने आरती के साथ शुभारंभ किया।

इसमे हजारों श्याम प्रेमी शामिल हुए यात्रा शहर के मुख्य भागों से होते हुए बिशनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान मे जाकर समाप्त हुई। श्याम प्रेमी हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा की जय घोष लगाते हुए पूरे शहर मे होती हुई यात्रा निकली गई। यात्रा का जगह जगह श्याम प्रेमियों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जिसमें राहुल मेडिकल स्टोर के सामने पवन गुप्ता ने व नगर पालिका तिराहे पर पिंकी गुप्ता पुरानी तहसील के सामने सुनील गुप्ता ने फूल मालाओं के साथ शोभा यात्रा का फूलों से स्वागत किया पीपल चैराहे पर पूर्व चेयरमैन राजीव दुबे ने फूलों से स्वागत किया। यात्रा मे डीजे बाबा का बुलडोजर श्याम पर प्रेमियों का भीड़ और खाटू श्याम प्रभु का रथ प्रमुख शामिल था। 20 डीजे दो बैंड 60 महिला बाउंसर इस पुरुष बाउंसर हजारों की संख्या मे भक्तों की देखरेख मे लगाए गए थे।

हजारों की संख्या मे श्रद्धालु झूम के नाचते हुए बाबा की जय कर कर रहे थे। मंदिर मे निशांत समर्पण की व्यवस्था खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मनोज दुबे द्वारा व्यवस्था की गई थी। सभी भक्तों ने रामलीला मैदान मे जाकर खाटू श्याम बाबा की आरती कर प्रसाद ग्रहण करा। इस दौरान राहुल रतन पांडेय जिलापंचयत अध्यक्ष प्रिया शाक्य पूर्व चेयरमैन राजीव दुबेविवेक दुबे विपिन द्विवेदी संदीप दुबे श्री राम कथा वाचक प्रशांतनंद त्रिपाठी चंदन पिंकी पांडे कल्लू गुप्ता क्षेत्राधिकारी सुरेश मलिक कोतवाल विशनुकांत तिवारी सहित हजारों भक्तगण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |