Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ओटीटी पर रिलीज हो गई है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'


वरुण धवन की लेटेस्ट रॉमकॉम 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. थिएटर्स में फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार मिला और अब ये अपने ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार हो गई है. फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर पिछले कुछ टाइम से काफी बज बन रहा था और अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है.

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है. नेटफ्लिक्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी है. जिसके मुताबिक ये फिल्म 27 नवंबर यानी कल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार हो जाएगी. नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'मुहूर्त निकल गया दोस्तों... नेटफ्लिक्स पर 27 नवंबर को सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी देखें.'

शशांक खेतान के निर्देशन पर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को बनाया गया. डायरेक्टर का वरुण धवन के साथ ये तीसरा प्रोजेक्ट है और दोनों की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर फिर कमाल कर दिया. इसके साथ ही फिल्म में रोहित सरफ ने भी चार्मिंग पर्सनैलिटी से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वहीं जाह्नवी कपूर और सान्या मल्होत्रा ने ग्लैमर का खूब तड़का लगाया. इतना ही नहीं मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी कैमियो के रोल में तारीफे अपने नाम कर गए.

2 अक्टूबर को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का मुकाबला ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' से हुआ. लेकिन फिर भी वरुण धवन स्टारर ने ठीक–ठाक कमाई कर ली. सैक्निल्क के मुताबिक फिल्म ने अपने खाते में 61. 85 करोड़ का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 98.35 करोड़ का बिजनेस किया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |