'120 बहादुर' का ओपनिंग डे पर 'दे दे प्यार दे 2' से तगड़ा कंपटीशन
November 21, 2025
बॉक्स ऑफिस पर 14 नवंबर का रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को 21 नवंबर से कड़ी टक्कर मिलनी शुरू हो गई है. आज दो फिल्में पहली '120 बहादुर' और दूसरी 'मस्ती 4' रिलीज हुई हैं.
बात करें फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की तो ये 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है. तब रेजांग ला में हमारे 120 जवान चीन के 3000 सैनिकों से भिड़ गए थे और पूरी जंग का रुख बदलकर रख दिया था. सच्ची घटना पर आधारित ये फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर रही है? जान लेते हैं.
रजनीश घई के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक ओपनिंग डे पर 3:30 बजे तक 0.29 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.
एक हफ्ते से बॉक्स ऑफिस पर मौजूद अजय देवगन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को '120 बहादुर' टक्कर नहीं दे पा रही है. जहां ये माना जा रहा था कि फरहान अख्तर की फिल्म के आने के बाद 'दे दे प्यार दे 2' को नुकसान हो सकता है, वहीं अभी तक की तस्वीर कुछ और ही दिख रही है.
अजय देवगन की फिल्म ने अभी तक 44 लाख कमा लिए हैं और फरहान की फिल्म इससे काफी पीछे चल रही है. फाइनल डेटा आने के बाद पता चलेगा कि कौन किस पर भारी पड़ा है लेकिन अभी तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 'दे दे प्यार दे 2' ने बढ़त बनाकर रखी है.
भारत-चीन युद्ध के दौरान 120 बहादुर जवानों की बहादुरी दिखाती सच्ची घटना पर बेस्ड इस फिल्म को रजनीश घई ने डायरेक्ट किया है और फरहान अख्तर लीड रोल प्ले कर रहे हैं. एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को 3 स्टार देते हुए बताया है कि फिल्म का डायरेक्शन और अच्छा हो सकता था.
रिव्यू में साथ ही ये भी बताया गया है कि अगर आपको इस असली घटना के बारे में जानना है तो फिल्म जरूर देख सकते हैं लेकिन इन बहादुरों पर और अच्छी फिल्म बनाई जा सकती थी.
