Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: डीएम के आदेश पर अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, करोड़ की भूमि पर बनी बाउंड्री वॉल गिराई


उन्नाव। जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख लगातार जारी है। इसी क्रम में डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के बिखरीपुर कस्बे में तीन करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध प्लॉटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिला पंचायत मुख्य अधिकारी कृतिका सिंह और एसडीएम बांगरमऊ के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार बिखरीपुर कस्बे में .423 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं ने अवैध रूप से प्लॉटिंग कर उसे बेच दिया था। कुछ हिस्सों पर बाउंड्री वाल भी खड़ी कर दी गई थी। जैसे ही इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी गौरांग राठी को हुई उन्होंने तत्काल एसडीएम बांगरमऊ और जिला पंचायत अधिकारियों को जांच कर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। जांच में भूमि पर अवैध कब्जे और बिक्री की पुष्टि होते ही प्रशासन हरकत में आ गया और मौके पर भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचाया गया।

कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस बल और जिला पंचायत विभाग की टीमें मौजूद रहीं। बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस पूरी जमीन की कीमत करीब तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। भूमाफियाओं ने नियमों को ताक पर रखकर सरकारी भूमि पर कब्जा कर प्लॉटिंग कर दी थी और लोगों को प्लॉट बेच दिए थे।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के भू-माफिया से सतर्क रहें और यदि कहीं अवैध कब्जा या प्लॉटिंग होती दिखाई दे तो प्रशासन को तत्काल सूचित करें।

जिला पंचायत मुख्य अधिकारी कृतिका सिंह ने बताया कि कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। आगे भी ऐसे अवैध कब्जों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्यवाही से लोगों ने भी राहत की सांस ली है और खुलेआम हो रही अवैध प्लॉटिंग पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |