गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के लिए पूर्वांचल में संजीवनी बनेंगे पवन सिंह
विधान केसरी समाचार
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख का चुनाव आयोग कभी भी ऐलान कर सकता है समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तमाम छोटे दलों के साथ गठबंधन कर लिया और हर क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए विजय रथ यात्रा भी निकल रही है और विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव को भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है समाजवादी पार्टी को पूरे उत्तर प्रदेश में जिस तरह से भारी संख्या में लोगो की विजय रथ यात्रा में भागीदारी प्राप्त हो रही है उससे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत खुश नजर आ रहे है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत किया अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्मान दिया है।
पूर्वांचल में सपा नेता पवन सिंह ने पिछड़ों अतिपिछड़ों यादव और मुस्लिम मतदाताओं में बनाई है मजबूत पकड़
गोरखपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा में जो जनसैलाब उमड़ा था कही न कही सपा नेता पवन सिंह और उनके समर्थकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा था जो दिन रात एक करके आमजनमानस से विजय रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगो के बीच जाकर समर्थन मांग रहे थे। अब बात अगर पूर्वांचल की करे तो पिछले कई सालों से पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पवन सिंह ने कड़ी मेहनत किया है। सपा नेता पवन सिंह ने गरीबो मजलूमों असहायों की दिल खोल कर मदद किया है पिछड़ी जातियों अति पिछड़ी जातियों यादव और मुस्लिम समुदाय के लोगो का साथ दिया है जहाँ जहाँ पर इन जातियों के खिलाफ अन्याय और जुल्म हुआ है सपा नेता पवन सिंह ने सड़को पर उतर का न्याय दिलाने का काम किया है धीरे धीरे वक्त बीतता गया और सपा नेता पवन सिंह को लाखों लोगो ने अपना बेटा अपना भाई मान लिए अगर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे अधिक कोई लाभ दिला सकता है तो नेता पवन सिंह है।
पवन सिंह एक तरफ जहां पिछड़ो अतिपिछड़ों दलितों यादव और मुस्लिम समुदाय में लोकप्रिय है तो वही पवन सिंह को क्षत्रियों और ब्राह्मण जातियों के लोगो का भी आपार समर्थन हर क्षेत्र में मिल रहा है।ये कहना अतिश्योक्ति बिल्कुल भी नही होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा नेता पवन सिंह पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के लिए संजीवनी का काम करेंगे।