शुकुलबाजारः सम्मान समारोह का आयोजन
विधान केसारी समाचार
शुकुलबाजार/अमेठी। शौर्य फॉर्म्स हाउस पर शुकुल बाजार विकास समिति द्वारा मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा समिति के व्यवस्थापक हेतु लवकुश गुप्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पांडे गंज दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष त्रिलोचन पांडे मेन मार्केट दुर्गा पूजा समित के अध्यक्ष संदीप सोनी गायत्री नगर चैराहे पर स्थित समिति के अध्यक्ष जीतेंद्र शुक्ला मवैया चैराहे पर स्थित पूजा समिति के अध्यक्ष भृगु नाथ तिवारी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र विजय सिंह मुन्ना ने कहा कि इस पूजा समिति ने दोनों समुदाय के लोगों को सम्मानित करके शुकुल बाजार में गंगा जमुनी तहजीब और एकता की मिशाल पेश की है। स्वागत समारोह में आए हुए समिति के लोगों को संबोधित करते हुए शुकुल बाजार विकास समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र विजय सिंह ने कहा कि खिदमत सभी मजहब को अमन और चैन का पैगाम देता है। इससे पहले आयोजक द्वारा ब्लाक प्रमुख हारून खान ,डॉ जे पी मिश्रा, जय सिंह चंदेल, अक्षय बर सिंह ,आदि लोगों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। शुकुल बाजार विकास समिति के महासचिव मनोज कुमार त्रिपाठी ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन शुकुल बाजार विकास समिति के पदाधिकारी कुलदीप शुक्ला ने किया। इस मौके पर संदीप शुक्ला ,रमेश तिवारी, सर्वेश सिंह, समाजसेवी पीके तिवारी ,आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।