नजीबाबादः टास्क फोर्स पहुचा मंडावली, हुआ जोरदार स्वागत

 

विधान केसरी समाचार

 

नजीबाबाद। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के थल सेना के संयुक्त प्रयास से गंगा सफाई के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए गठित गंगा टास्क फोर्स के मंडावली पहंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस गठित टीम का उद्देश्य आम जनता को गंगा सफाई के प्रति जन जागरूकता फैलाना है।

 

टीम का नेतृत्व कर रहे मेजर एल एन जोशी ने बताया कि 137 गंगा टास्क फोर्स का दिल्ली से चलकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बंगाल, बिहार, झारखंड होते हुए गंगासागर में समापन किया जाएगा। इस यात्रा के उत्तर प्रदेश में आगमन पर मंडावली थाने पर बैंड बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। गंगा को स्वच्छ रखने के लिए नारे भी लगाएं। कार्यक्रम का नेतृत्व नजीबाबाद के उप जिलाधिकारी मनोज कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय यादव, जिला समन्वयक राष्ट्रीय आजीविका मिशन ज्ञान सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चैधरी ईशम सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीएम मनोज कुमार ने कहा की इस मशाल यात्रा का साधारण अर्थ नही है। इस मशाल यात्रा का भावार्थ गंगा को स्वच्छ रखने, स्नेह सदभाव, सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, सबको गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ बनाए रखने एवं उसमें गंदगी न करने का संकल्प लेना चाहिए। 137 गंगा टास्क फोर्स यात्रा का सभी अतिथियों ने मेजर एलएन जोशी, शिवेंद्र सिंह, ललित मोहन के साथ चल रहे सभी सैनिकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मेजर एलएन जोशी ने कहा जब तक हम संकल्प नहीं लेंगे तब तक कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। इसलिए हमें गांगा को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेकर सहयोग कर एक दूसरे को प्रेरित भी करना चाहिए।

 

रविदास स्वयं सहायता समूह एवं राधा स्वयं सहायता समूह की बहनों ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वागत शिविर का एलएन जोशी व एसडीएम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राधा कर्णवाल, वंदना वर्मा, लक्ष्मी कर्णवाल शीला देवी, दीक्षा, विद्यावती, ग्राम प्रधान मुस्सेपुर दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान मंडावली माजिद हुसैन, एसआई सुभाष तोमर, ग्राम प्रधानपति मिर्जापुर सैद शहाबुद्दीन, एडवोकेट अहसान, सुमित कुमार, मोहन सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक कुमार, लेखपाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्यागी, एडीओ आईएसबी रूपचंद सिंह, एडीओ पंचायत राकेश कुमार, बुंदू मकरानी, सलीम अहमद, नईम अहमद, शमीम अहमद, अल्तमस अंसारी, फरीद अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता चैधरी ईसम सिंह ने किया।