नगीनाः भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान

 

विधान केसरी समाचार

 

नगीना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत नगीना में लगाए गए एक दिवसीय सदस्यता अभियान में लोगो ने पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा नगर कमेटी द्वारा गांधी मूर्ति के पास लगाए गए एक दिवसीय सदस्यता अभियान शिविर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के जरिए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज बिश्नोई का कहना है की पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश गौतम, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, पुर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ,युवा भाजपा नेता रोहित कुमार रवि, कोतवाली के पूर्व ब्लाक प्रमुख फूल सिंह चैधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राईन, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, सौरभ मित्तल, पालिका के नामित सभासद संजय शर्मा, गर्वित चैधरी,भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र राठी,सुनील सैनी, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।