नजीबाबादः मिनी मुशायरे का आयोजन

 

विधान केसरी समाचार

 

नजीबाबाद। गीत गजल संगम एकेडमी के तत्वावधान में बीती रात वरिष्ठ शायर अख्तर मुल्तानी की बेटी की शादी के मौके एक शाम बेटी के नाम से मिनी मुशायरे का आयोजन मौहल्ला मुगलूशाह में पारस पब्लिक स्कूल में किया गया। मुशायरे को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी ने कहां की आज जो लोग बेटियों को बेटों से कम समझते हैं, उनकी सोच गलत है। उन्होंने कहा के हमें बेटियों का सम्मान करना चाहिए। उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान में इस तरह के मुशायरो के आयोजन होने चाहिए। उन्होंने बेटियों को हर फील्ड में आगे बढ़ने की सलाह दी। कारी शाकिर रिजवी के संचालन में आयोजित मुशायरे का आगाज हाफिज शादाब मुल्तानी की नाते पाक से हुआ। कारी शाकिर रिजवी, डॉक्टर इलियास अंसारी, अख्तर मुल्तानी, डॉ.आफताब नोमानी, महेंद्र अश्क, कुमार मोनू रूबा, उबैद अहमद उबैद, सैयद अहमद, कारी शुऐब नफीस, अब्दुल हई सबा, हाफिज शादाब, मुकीम अहमद आदि ने अपना कलाम पेश किया। मुशायरे के संयोजक शहबाज अख्तर मुल्तानी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर डाॅ. तौकीर, एमडी खान, अबरार सलमानी, नफीस अहमद, अनवार अहमद, महबूब राईन आदि मौजूद रहे।