बाराबंकीः गाँव की अंतिम झोपड़ी तक हर सुविधा पहुंचेगी -चौधरी उबैद

 

 

विधान केसरी समाचार

 

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने, उनके बीच राजनैतिक समीकरण बैठाने के लिहाज से समाजवादी पार्टी मैदान में उतर गई है। हर दिन अलग अलग स्थान पर सपा जनसंपर्क और जनसंवाद कार्यक्रम कर रही है और जनता के बीच अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने सपाई हर मोर्चे पर जनता को लुभाने में जुटे हैं। इसी के तहत आज ग्राम सभा उदवत छपरा, राजपुर, वनवकागांव में सपा नेता अनिल राय के नेतृत्व में जनसंपर्क कार्यक्रम रखा गया।

 

इस दौरान कुर्सी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के संभावित उम्मीदवार चैधरी उबैद अहमद ने सपा की सरकार बनाने हेतु गग्रामीणों का आशीर्वाद लिया और सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की अपील भी की। चैधरी उबैद ने ब्लॉक फतेहपुर के दर्जनों गाँवों में जनसम्पर्क किया और इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सिर्फ और सिर्फ झूठ का पुलिंदा बनाने में माहिर है। विकास के नाम पर तो यह सरकार शून्य है। जबकि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में विकास की एक अनूठी मिसाल कायम की थी। और साथ ही उन्होंने सभी ग्रामीणों को यह आश्वासन भी दिया कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वह अपना किया हर वादा निभाएंगे और गाँव की अंतिम झोपड़ी तक हर सुविधा पहुंचाएंगे। अंत मे उन्होंने ग्रामीणों से यह अपील करते हुए अपनी बात समाप्त किया कि हम सबको आज से ही जुट जाना होगा और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करना होगा तभी हमारे क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास संभव है। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता बब्बी खान, मो. जावेद, बब्लू कुमार, कमलेश, साजन, रिंकू, सत्य प्रकाश, संतोष कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग व सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।