सैफनीः भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने की दीर्घायु की कामनाएं, उल्लास संग मनाया त्योहार
विधान केसरी समाचार
सैफनी। सैफनी नगर और आसपास के गाँवों में शनिवार को भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भाइयों के माथों पर तिलक कर बहनों ने दीर्घायु की कामनाएं की। बहनों को आकर्षक उपहार दिए गए। सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ गई थी। भाई जहां कोथली लेकर बहनों की ससुराल पहुंचे, वहीं बहनें ने भी मायके पहुंचकर परंपराओं को निभाया।
अटूट प्रेम का त्योहार
भैया दूज का पर्व प्रेम का प्रतीक है और अटूट प्रेम को दर्शाता है। इस दिन खुशियों से बहन-भाईयों की झोली भर जाती है। दीर्घायु की कामना होती है और सुरक्षा का संकल्प दिया जाता है। शनिवार को भैया दूज पर्व को लेकर बहन-भाईयों में उत्साह था। विवाहित बहनें अपने मायके पहुंचकर परंपराओं निर्वहन किया। वहीं भाई भी बहन की ससुराल पहुंचकर कोथली देकर अपनी रीति रिवाज को निभाया। दीर्घायु के लिए माथों पर तिलक कर और मिठाई खिलाकर कामनाएं की।
रक्षा करने का संकल्प
कभी किसी तरह की बाधा न आए इसके लिए ईश्वर से कामनाएं की। वहीं भाईयों ने आकर्षक और मनमोहक उपहार देकर उनकी हमेशा रक्षा करने का संकल्प दिया। त्योहार को लेकर बाजारों में भारी भीड़ रही। गिफ्ट सेंटरों से आकर्षक उपहार खरीदे गए। कपड़े खरीदने को लेकर भी उत्साह रहा। मिठाई की दुकान पर भारी भीड रही। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई थी।
बच्चों में रहा त्योहार को लेकर उत्साह
छोटे बच्चों में भैया दूज के पर्व को लेकर उत्साह रहा है। ताली सजाकर उसमें सूखा गोला, सिंदूर और मिठाईयां रखी। उसके बाद पंरपराओं के अनुसार टीका किया और मिठाई से मुंह मीठा कराया। उसके बाद धनराशि या उपहार दिए गए। खेल-खिलौने लेकर छोटी बहनों में खूब मस्ती की।
भाई दूज दीर्घायु की कामना की
रामपुर जिले के सैफनी नगर में भाई बहन के पवित्र रिश्ते का अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार परम्परानुसार हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू परिवारों में बहनों ने अपने भाइयों के तिलक लगाकर, आरती उतारकर, मिष्ठान खिलाकर व गोला भेंट कर उनकी दीर्घायु की कामना की। शनिवार को सुबह से ही बहनें भाई दूज मनाने अपने भाइयों के घर पहुंचना शुरू हो गई। इस बार भाई भी बहनों से पीछे नहीं रहे उन्होंने भी अपनी बहनों के घर पहुंच कर अपने भाई होने का फर्ज निभाया। जहां पर बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर, गोले के साथ-साथ विभिन्न उपहार भेंट कर भाईयों की दीर्घायु की कामना की।
खुशहाली की कामना
भाइयों ने अपनी सामर्थ्य अनुसार बहनों को विभिन्न उपहार देकर बहनों की खुशहाली की कामना करते हुये उनकी रक्षा का वचन दिया। भाई दूज के अवसर पर जहां बहनों का भाईयों के घर व भाइयों का बहनो के घर आना जाना लगा रहा वही इस अवसर पर बाजारों में मिठाई की दुकानों पर खूब बिक्री होती दिखी। सुरक्षा की दृष्टि से नगर के मुख्य चैराहों पर पुलिस बल तैनात रहा।